फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ-11 की टीम ने 100 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर के नाज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कठुआ-11 और यूनिवर्सिटी-11 टीम के बीच मैच हुआ। इस दौरान यूनिवर्सिटी-11 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया और कठुआ-11 की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। निर्धारित 18 ओवर के मैच में कठुआ-11 की टीम के बल्लेबाजों ने तीन विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। कठुआ-11 के बल्लेबाज सनम और सिद्धार्थ ने 50-50 रन का योगदान दिया। वहीं बल्लेबाज मुजम्मिल ने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी-11 के गेंदबाज अब्दुल ने दो और गुलजार ने एक विकेट चटकाए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिवर्सिटी-11 की टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 15 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। कठुआ-11 की टीम ने 100 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। यूनिवर्सिटी-11 के बल्लेबाज अमीन ने 16 और साहत ने 26 रन बनाए। कठुआ-11 के गेंदबाज विशाल ने सात विकेट हासिल किए और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मानित किया गया। आयोजक सौरभ, अभिषेक, अनिल और अरुण ने कहा कि शनिवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें