फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर की किंडली पंचायत में शुरू हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले की दूरदराज किंडली पंचायत के नाठी हाई स्कूल में रविवार को वालीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन कई टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला उधमपुर के बसंतगढ़ की टीम और मछेडी की टीम के बीच हुआ, जिसमें बसंतगढ़ की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला मगैन और नाठी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें नाठी की टीम विजय रही। तीसरा मुकाबला लोहाई और कठुआ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें कठुआ की टीम ने जीत हासिल की। आयोजक गुलजार अहमद, गुलजार मलिक, अयाज शेख और मोहम्मद इशाक ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें