फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में महानपुर की टीम चैंपियन

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो के मुकाबले में दमखम दिखाते बच्चे। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग ने वीरवार को खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए। 109 खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-19 के मुकाबलों में दमखम दिखाया। खो-खो का पहला मैच महानपुर और बरनोटी के बीच खेला गया। इसमें महानपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच महानपुर और कठुआ के बीच हुआ। इसमें भी महानपुर की टीम ने पांच अंक से जीत दर्ज की। पूल-ए का फाइनल मैच महानपुर और सल्मलन के बीच खेला गया, जिसमें महानपुर की टीम ने ही बाजी मारी। वॉलीबाल के मुकाबलों में सल्लन और बिलावर के मध्य खेला गया पहला मैच 2-1 से सल्लन ने जीता। दूसरा मैच बरनोटी और महानपुर में खेला गया, जिसे बरनोटी ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कठुआ और बरनोटी में खेला गया। इसमें बरनोटी की टीम 2-0 से विजेता बनी। चौथा मैच सल्लन और बरनोटी के बीच खेला गया, जिसे सल्लन ने 2-1 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें