रामकोट/बिलावर । एसएसपी आरसी कोतवाल के निर्देश पर शुक्रवार को रामकोट पुलिस चौकी में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए और खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए क्रिकेट और वॉलीबाल किट युवाओं वितरित की गई। इस मौके पर ब्लॉक नगरोटा गुजरू के डीडीसी सदस्य नारायण दत्त ने युवाओं को खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने का आवाहन किया। इस मौके पर पुलिस चौकी रामकोट में रामकोट के युवाओं को वॉलीबाल किट वितरित की गई। वहीं नगरोटा के युवाओं को क्रिकेट किट पुलिस की ओर से प्रदान की गई। चौकी प्रभारी रविंदर सिंह ने युवाओं को खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रामकोट ,नगरोटा के कई युवा मौजूद रहे। संवाद