फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आज घर पहुंचेगा प्रीतम सिंह का पार्थिव शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। मंगलवार को पुंछ सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कीड़ियां गण्ड्याल ब्लॉक के मंजली गांव के प्रीतम सिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। अपने लाल को देखने के लिए परिवार इंतजार कर रहा है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और रिश्तेदारों ने प्रीतम के घर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गांव व आसपास के लोग प्रीतम के घर जुटने शुरू हो गए। हटली के सरपंच भूपिंदर ने बताया कि प्रीतम सिंह को सेना में भर्ती हुए अभी लगभग चार वर्ष ही हुए थे और वह चार माह पूर्व अपने बड़े भाई की शादी के दौरान घर आए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात घटना की जानकारी परिवार को मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। शहीद के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सरपंच ने बताया कि प्रीतम के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है।
सड़क मार्ग से कठुआ पहुंचेगा पार्थिव शव
जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद पुंछ से प्रीतम का शव दोपहर दो बजे के करीब रवाना किया गया। उनका पार्थिव शव बुधवार देर रात सतवारी मिलिट्री स्टेशन पहुंचा। इसके बाद श्रद्धांजलि देने के बाद वीरवार सुबह उनके पैतृक गांव मंजली में पहुंचाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सड़क से सैन्य वाहन के जरिए शव को लखनपुर के जरिए हटली और फिर गांव मंजली पहुंचाया जाएगा। सरपंच भूपिंदर ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रीतम का पार्थिव शव मंजली पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रीतम की मौत पर शहर के राजनीतिक, समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें