फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बर्फबारी के हफ्ते बाद भी बनी-सरथल रोड बंद, चलाधार का रुख कर रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बनी-भद्रवाह सड़क भी परिवहन के लिए है बंद, लोग-परिवहन बहाली की कर रहे मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में भले ही एक सप्ताह से बर्फबारी थमी है। लेकिन, लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। गत रविवार के बाद उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं हुई है। पर एक सप्ताह बाद भी बनी-सरथल और बनी-भद्रवाह सड़क परिवहन के लिए बंद है। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक निराश हैं। हालांकि, बनी-बसोहली रोड पर पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बनी-सरथल मार्ग बंद होने से पर्यटकों ने बनी-बसोहली मार्ग स्थित सियार पंचायत के चलाधार का रुख किया है। जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचकर बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।
बता दें, बनी का पर्यटक स्थल सरथल भी गुलमर्ग से कम नहीं है, लेकिन रास्ता बंद होने के अलावा वहां रहने का इंतजाम न होने के कारण पर्यटक वहां पर नहीं पहुंच पा रहे। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की शुरू से मांग रही है कि सरथल में भी पर्यटक विभाग की तरफ से होटल बनाए जाएं। अगर ऐसा हो तो लाखों की संख्या में भी पर्यटक वहां पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बनी से 40 तो बसोहली से 50 किमी. दूर है चलाधार की वादियां
बनी-बसोहली मार्ग पर सियार पंचायत से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित चलाधार में पर्यटकों की काफी चहल-पहल है। बनी से 40 तो बसोहली से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित चलाधार में पिछले वर्ष भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। अब लोग वहीं का रुख कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रोजाना करीब 200 पर्यटक चलाधार पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब के पठानकोट, अमृतसर सहित अन्य जिलों से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सरथल रोड बंद होने से पर्यटक निराश, लोगों में रोष
बनी निवासी गौरी शंकर, जाहिर भट्ट, जावीद अहमद और तौहीद मलिक ने बताया कि सरथल, डग्गर में पिछले दिनों काफी अच्छी बर्फबारी हुई है। सरथल गुलमर्ग से किसी भी तरीके से कम नहीं है। पर्यटक वहां जाना चाहते हैं। रोजाना सैकड़ों लोग वाहनों से बनी पहुंच रहे हैं। लेकिन, बनी-सरथल रोड बंद होने से वहां नहीं पहुंच पा रहे। उन्होंने कहा कि सरकारें पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करती है। लेकिन, एक सप्ताह बाद भी रोबर्फ ढलने के बाद भी बनी-सरथल रोड बंद है। रास्ता खुलने से स्थानीय कारोबार बढ़ेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि जल्द इस रोड को खोल परिवहन बहाल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें