फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धूप खिली तो चांदी जैसी चमकने लगीं बर्फ से लदी पहाड़ियां

विज्ञापन
बनी में मौसम खुलने के बाद धूप में चांदी जैसी चमकतीं पहाड़ियां और बर्फ में अठखेलियां करते बच्चे।
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में वीरवार को बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिली। धूप में बर्फ से ढकी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकने लगीं। लगभग 52 दिन बाद हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उधर दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर बारिश होने से फिसलन बढ़ गई थी जिससे इन सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था लेकिन शुक्रवार के दिन मौसम साफ रहने के बाद दोपहर 2:00 बजे मल्हार, देहरी गला आदि इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात को बहाल कर दिया गया इसके बाद 20000 से अधिक आबादी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें