संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे शहर के कालीबड़ी इलाके में बहरूपिये के भेष में आए एक झपटमार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद लोगों ने शहर में घूमने वाले अज्ञात लोगोंं की वेरीफिकेशन करवाने की मांग की है।
घटना के संबंध में स्थानीय निवासी राम रतन शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय उनके घर पर जब केवल उनकी बहन थी तो एक बहरूपिया आया और उनके घर में हुए विवाह की बधाई मांगी। उनकी बहन जब उसे बधाई के तौर पर पैसे देने गई। तो घर में किसी को न देख वह उनकी बहन के कान की बाली लेकर फरार होने लगा लेकिन तभी अचानक वह खुद पीछे से आए गए। जिसके बाद वह राजमार्ग की ओर भागा, तब तक स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया।
उन्होंने बताया कि जब वह राजमार्ग की ओर भागा तो उसका एक साथी जो पहले से वहां मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, वह वहां से फरार हो गया। काबू किए गए व्यक्ति से लोगों द्वारा बार पूछे जाने के बाद भी उसने यह तो बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है लेकिन पूरा पता नहीं बताया।