फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध ढंग से ले जाई जा रही लकड़ी से लदे पांच ट्रक जब्त

विज्ञापन
मढ़ीन पुलिस द्वारा पकड़े गए लकड़ी से लदे ट्रक। - संवाद।
विज्ञापन
- सांबा तक लिखित में थी जाने की अनुमति, 40 किलोमीटर आगे मढ़ीन में पंजाब की तरफ जा रहे थे ट्रक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। उप मंडल में तस्कर रात के अंधेरे में लकड़ी की तस्करी कर इसे पंजाब की ओर ले जा रहे हैं। वीरवार को पुलिस ने तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए लकड़ी से भरे पांच वाहनों को जब्त किया।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने रात को नाका लगाकर पांच ट्रैकों को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रकों में लदी लकड़ी ले जाने की अनुमति लिखित में सांबा तक थी जबकि ट्रक सांबा से करीब 40 किलोमीटर आगे पहुंच गए थे। यहां से पंजाब की सीमा मात्र पांच से आठ किलोमीटर दूर थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लकड़ी पंजाब की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने करवाई के बाद वाहनों को वन विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच दिन पहले भी इस इलाके से लकड़ी से लदे दो वाहनों को पकड़ा था जिनमें अवैध ढंग से लकड़ी ले जाई जा रही थी। एक तरफ पुलिस लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले तीन महीने में पुलिस अवैध लकड़ी से लदे करीब दो दर्जन वाहन पकड़ चुकी है जबकि वन विभाग किसी भी गाड़ी को पकड़ने में कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोट..
लौंडी मोड़ से लेकर पहाड़पुर कोटपुन्नू तक राजमार्ग या ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क पर फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की कोई चौकी नहीं है और ज्यादातर पुलिस की चौकियां ही हैं। इसके बावजूद विभाग पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार को पकड़ी गई गाड़ियों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
-राकेश शर्मा, रेंज ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें