फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर नौ मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग पुलिस ने नाके के दौरान दो गाड़ियों से नौ मवेशी बरामद कर पशु तस्करी का प्रयास विफल किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ हाईवे से भगवाल गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाका लगाया। यहां से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान यहां एक लोड कैरियर नंबर पीबी-02 डीक्यू-8643 और एक टेंपो नंबर जेके-08 बी-8605 को जांच के लिए रोका गया। दोनों गाड़ियों के चालक पुलिस नाके से कुछ दूरी पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वाहनों की तलाशी के दौरान इनमें से नौ मवेशी बरामद किए गए, जो तस्करी कर कश्मीर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें