फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 12 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की कठुआ इकाई ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 बोतल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिलावर पुलिस टीम ने जीरो मोड़ बिलावर पर नाका लगाया था। इसी दौरान बस स्टैंड बिलावर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जो हाथ में बैग लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गुलशन कुमार पुत्र देशराज निवासी ध्यौता, जिला कठुआ के रूप में हुई। बैग की तलाशी लेने पर उससे 12 बोतल व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें