फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में चार साल की बालिका सहित छह लोग घायल

Sat, 14 Jun 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में शुक्रवार को हुए कई सड़क हादसों में एक चार साल की बालिका सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीएमसी में उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा दोपहर बाद सकता चक राजबाग का है। इस हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 36 वर्षीय मेरथा बुद्धि निवासी राहगीर रविंद्र कुमार शर्मा घायल हो गए।
दूसरा हादसा सुबह शहर से सटे चक देसा सिंह के पास हुआ। इसमें स्कूटी फिसलने से उस पर सवार खोख्याल निवासी 55 वर्षीय बचन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा पल्ली मोड़ का है। इसमें बाइक से गिरकर बरनोटी निवासी 50 वर्षीय कमला देवी और उनका पुत्र गगन दीप घायल हो गए। चौथा मामला शुक्रवार दोपहर पहाड़ी क्षेत्र बनी के सित्ती गांव का है। इस हादसे में मिनी बस की चपेट में आने से सित्ती बनी निवासी खेम राज की चार वर्षीय पुत्री देवांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, देर शाम बरनोटी में भी हादसा हुआ। इसमें ट्रक की चपेट में आकर भल्लड़ बुद्धि निवासी 60 वर्षीय जिया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने जहर निगलने से हुई मौत
बिलावर। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बैरिल गांव के 50 वर्षीय शमशुद्दीन ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब परिजनों ने उसे बेसुध पड़ा देखा तो वह उसे तुरंत बिलावर उपजिला अस्पताल ले आए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें