फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल

Sun, 25 May 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना नगरी-कठुआ मार्ग पर खोख्याल गांव के पास हुई, जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस में दोनों ही बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहित सिंह (18) पुत्र भूपेंद्र सिंह और नरेंद्र नंदन (17) पुत्र सतपाल दोनों निवासी बमियाल पंजाब व युवराज (21) पुत्र सुभाष सिंह निवासी खोख्याल कठुआ के रूप में हुई है। दूसरा हादसा शहर के कालीबाड़ी चौक पर हुआ, जहां इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर लगने से एक राहगीर घायल हो गया। घायल की पहचान काका राम (35) पुत्र फकीरचंद निवासी शिवानगर कठुआ के रूप में हुई है। वहीं तीसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी में हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं शामिल है। घायलों की पहचान ज्योति (25) पत्नी जंगू, नैना (19) और उसका पति सनी कुमार (21) पुत्र महेशी नाथ सभी निवासी सावन चक कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें