कठुआ। जिला कानून प्रवर्तन द्वारा बीज, खाद और कीटनाशक विक्रेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने कृषि कानूनों और उससे संबंधित नियमों के अनुसार डीलरों और खुदरा विक्रेताओं को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि कानूनों और संबंधित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के बाहर बीज, खाद और कीटनाशकों की स्वीकृत मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया है। स्टॉक और बिक्री रजिस्टरों का सही और अद्यतन रख रखाव करना होगा। अगर किसी भी डीलर या खुदरा विक्रेताओं ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न केवल किसानों के हितों की रक्षा होगी, बल्कि गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका होगी।