फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकियों की तलाश में सेना और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बदनोता में आतंकी वारदात के बाद बिलावर उपमंडल के दूरदराज लोहाई मल्हार इलाके में आतंकियों की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन

25 दिन बीत जाने के बाद भी भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है और जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार को सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हेलिकॉप्टर और पैरा कमांडोज की मदद भी ली गई लेकिन आतंकवादियों का कोई भी सुराग नहीं लगा। सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान में किंडली से चोचरु गला, खंधार टॉप और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। बता दें कि आठ जुलाई को बदनोता गांव में आंतकी वारदात को अंजाम देने वाले आतंकवादी अभी भी सुरक्षा बलों के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इसके बाद इलाके में सेना और पुलिस लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें