संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। रामकोट के बूल इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वीरवार शाम पौने सात बजे के लगभग गांव की एक महिला की ओर से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बल हरकत में आ गए। उन्होंने इलाके को घेरकर खंगालना शुरू कर दिया। देर रात तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था। उधर, इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।