फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित बोबिया और लोंडी गांव का किया दौरा

Sat, 30 Aug 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए एसडीएम फुलेल सिंह ने सीमावर्ती गांव बोबिया और लोंडी गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से किसानों की जमीनों और फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एसडीएम को बताया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कई साल पहले उनकी ज़मीन अधिग्रहित की थी, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि इस कारण उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ ज़मीन का अधिग्रहण और दूसरी तरफ बाढ़ की तबाही। इस पर एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें