हीरानगर। चड़वाल से सांजी मोड़ सड़क पर मंगलवार को टांडा मोड़ के नजदीक मेटाडोर से स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चड़वाल की तरफ आ रही मेटाडोर यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी, तभी पीछे से आ रही स्कूटी की मेटाडोर के पीछे जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। युवक की पहचान गौरव सिंह निवासी चड़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मेटाडोर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।