फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्कूली वाहनों पर कार्रवाई का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय विद्यालय लखनपुर में विद्यार्थियों को लाने और ले जाने वाले यात्री वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से कार्रवाई किए जाने का अभिभावकों ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एडीसी कठुआ से मिलने पहुंचे दर्जनों अभिभावकों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए उचित समाधान की मांग की। वहीं एडीसी ने इस संबंध में अभिभावकों को इस समस्या के बाबत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से बात करने के लिए कहा है।
एडीसी से मिलने पहुंचे अभिभावकों में शामिल सोनिया शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास स्कूल बस की सुविधा न होने के कारण वे लोग यात्री वाहनों के माध्यम से ही पिछले कई सालों से अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। गत सप्ताह क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने उनके बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का रूट परमिट न होने व किसी अन्य दस्तावेज न होने के कारण चालान कर दिया। तब से उक्त वाहन उनके बच्चों को स्कूल नहीं ले जा रहे हैं। वहीं उनके अभिभावकों को ही स्कूल पहुंचाने और वहां से वापस लाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति से जहां अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं उनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


लिहाजा वे प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि उनके बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जारी परिवहन सुविधा को ही बहाल रखा जाए ताकि भविष्य में हमारे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस मौके पर अंजलि देवी, साहिल शर्मा, अजय शर्मा, विजय कुमार और ज्योति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें