रामकोट तहसील के हनुमान शीला धर्मनी, ठेंठू, हनुमान मंदिर गुजरू नगरोटा ,लाखडी, मैं हनुमान जनती पर करोणा वायरस को खत्म करने के लिए की सामूहिक प्रार्थना की गई विश्व हिंदू परिषद के सदस्य पवन कुमार शर्मा द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन कर कोरोना महामारी से लड़ने की ताकत देने की प्रार्थना की। बुधवार की दोपहर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मास्क दिये गये और सभी को पूरे समय मास्क लगाए रहने के लिए कहा गया। साथ ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा गया। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए पवन शर्मा द्वारा दुर्गा स्तुति एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करवाया। कोरोना रूपी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान के भजन भी प्रस्तुत किए इसके साथ ही नाक व मुंह पर हमेशा मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, छींकते व खांसते समय मुंह पर रुमाल लगाने और स्वयं की साफ सफाई के साथ अपने आवास की साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर बजरंग दल के युवा राकु कुमार विकी वर्मा साहिल कुमार बलवीर कुमार आदि उपस्थित रहे