बिलावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को बिलावर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग इलाकों के 104 वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। सनातन धर्म सभा जम्मू के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य अलग-अलग सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त लोगों को समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश दिया गया कि देश और समाज के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर और रोमी खजूरिया, हरि सिंह, अंग्रेज सिंह, चरण दास गुप्ता, रोम हर्षण, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद