फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से वाहनों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट मुख्य बाजार से हायर सेकेंडरी की ओर जाने वाली सड़क के पहले किलोमीटर में पुल के नजदीक सड़क पर गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। नायब सरपंच सोमदत्त ने बताया कि यह सड़क आधा किमी के बाद दो लिंक सड़कों में बंट जाती है, जोकि मकवाल, चींजी और दो गांव को जोड़ती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दो बार हादसे भी हो चुके हैं। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आई। रामकोट के अश्विनी कुमार ने बताया कि यह सड़क करीब तीन वर्ष पहले बनाई गई थी। इसके बाद तो मरम्मत पर भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पुल के नजदीक बने गहरे गड्ढों को भरा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें