फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, 13 साल के शिवम की मौत, सात लोग घायल

Sun, 01 Nov 2026 02:42 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ

सार

कठुआ के कालीबाड़ी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मिनी बसों और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 13 वर्षीय शिवम की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो मिनी बसों और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 8:30 बजे व्यस्त कालीबाड़ी चौक पर हुआ। ट्रक जम्मू से लखनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने सड़क पर चल रहे दो मिनी बसों और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

हादसे में शिवम नाम के 13 वर्षीय बच्चे की जान चली गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें