सड़क बहाली को लेकर बीआरओ ने शुरू किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी-लवांग रोड पर सोमवार सुबह हंसा मोड़ पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद पहुंचे बीआरओ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पत्थर हटाकर सड़क पर यातयात बहाली का काम शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह हंसा मोड़ पर पहाड़ से भारी पत्थर गिरे। इसके चलते यातायात पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क की देखरेख कर रही बीआरओ को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उसके बाद सड़क से पत्थर हटाने का काम शुरू करवाया गया। बताया जा रहा है कि पत्थर हटाते समय भी पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर तक सड़क से सभी पत्थर हटाकर यातायात बहाल करने का आश्वासन दिया है।