फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो जख्मी

Sat, 03 Jan 2026 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में विभिन्न स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक महिला को चोटें आईं। पहली घटना लखनपुर क्षेत्र में बीती वीरवार देर रात हुई जहां राहगीर को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मलकीत कुमार पुत्र मनोहर लाल बसोहली के रूप में हुई है। दूसरी घटना शुक्रवार को खरोट मोड़ के पास कार और मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल ले जाया गया। घायल महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी खोख्याल कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें