रामकोट। रामकोट तहसील के कंधारनु पेट्रोल पंप मोड़ के पास कार और दोपहिया वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गया।
ट्रैफिक विभाग के इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह के अनुसार कार जम्मू की ओर से बिलावर की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिर गया। हालांकि उसे चोटें नहीं आई। संवाद