फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचा टिप्पर चालक, सहचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के हांसा-भुलड़ी मार्ग पर बग्ग के पास एक टिप्पर के पलट जाने से उसमें सवार टिप्पर का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को हुई इस घटना के बाद घायल सहचालक जिसकी पहचान कामरान पुत्र काकू निवासी माश्का के रूप में हुई है। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना में टिप्पर चालक मोहम्मद अशरफ पुत्र शब्बीर अहमद निवासी चांदल पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके अलावा बनी-ढग्गर मार्ग पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें भी कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें