फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बनाए स्केच, ऋतंबरा को मिलने लगे ऑडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लॉकडाउन का बेहतर इस्तेमाल कर नगर की युवती इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। जिन्होंने स्केचिंग की दुनिया में कदम रखते हुए समय का शानदार सदुपयोग किया। अब वह प्रोफेशनी इस काम को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन

बरनोटी ब्लाक के सौंथल गांव की रहने वाली ऋतंबरा (19) राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की छात्रा हैं। पिछले कुछ महीनों में ही उन्होंने अपने पैशन को अपने प्रोफेशन में बदल लिया है। इन दिनों उनकी द्वारा बनाए गए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और कई देश की जानी मानी हस्तियों के स्केच काफी प्रशंसा बटौर रहे हैं।
ऋतंबरा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही चित्रकला का शौक रहा है लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने स्केचिंग को सीखने के साथ ही इसे अपना प्रोफेशन बना लिया है। हाल ही में वो तीस के लगभग अपने स्केच पूरे कर चुकी हैं जिनमें डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत सहित देश की कई बड़ी शख्सियतों के स्केच भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक स्केच को बनाने में आठ से नौ घंटे और बारीकियों के अनुसार दो से तीन दिन का समय भी लगता है। बताया कि उन्होंने शुरूआत एक सादी पेंसिंल से भाई का स्केच बनाकर की और बेंगलुरू में रह रहे अपने भाई को भेजा। भाई से प्रेरणा पाकर उन्होंने स्केचिंग में हाथ आजमाने की ठानी जिसमें पिता ने भी भरपूर सहयोग दिया है। इन दिनों उन्हें स्केच के लिए आर्डर मिलने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें