फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4G इंटरनेट सर्विस बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप जिले के युवाओं ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से जल्द से जल्द 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की है। युवा नरोत्तम सिंह पुष्पेंद्र कुमार राहुल राज कुलदीप कुमार और रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष 5 अगस्त को सरकार ने प्रदेश में 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था जो आज तक बहाल नहीं की गई है। युवाओं ने कहा कि सरकार ने केवल 2G सेवा ही बहाल की है जिससे कई प्रकार की जानकारियां हासिल नहीं हो पा रही है खासकर पढ़ाई संबंधित जानकारियां पाने में युवाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 4G की सेवा केवल ब्रॉडबैंड पर ही उपलब्ध है लेकिन लॉक डाउन होने से उप जिले के साइबर कैफे बंद हो गए हैं जिससे कई जानकारियां हासिल नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करे जिससे युवाओं को पढ़ाई संबंधित जानकारियां अपने घरों में बैठकर ही हासिल हो और विद्यार्थी इंटरनेट सुविधा से पढ़ाई अपने घरों पर बैठकर ही कर सकें। युवाओं ने इस संबंध में प्रदेश के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से जल्द संज्ञान लेने की मांग की जिससे युवाओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें