कठुआ। नेकां में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके रविंद्र सलाथिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को सलाथिया ने बताया कि जम्मू संभाग में नेकां के बड़े चेहरे रहे देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया के इस्तीफे के बाद उन्होंने यह फैसला नैतिकता के आधार पर लिया है। क्योंकि, पार्टी में प्रांतीय प्रधान रहे देवेंद्र राणा के माध्यम से ही उन्होंने पार्टी में प्रवेश किया था। आज से वह नेकां के सदस्य नहीं हैं, और पार्टी के साथ उनका एक दशक से ज्यादा चला संबंध टूट गया है। उन्होंने बताया कि अभी उनका वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनसे बात होने के बाद वह अपने अगले कदम की जानकारी भी आम लोगों के साथ साझा करेंगे। संवाद