फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रैली निकालकर शहीद-ए-आजम को किया याद

विज्ञापन
भगत सिंह की जयंती पर शहर में रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली निकाल देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। शनिवार को रैली राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के प्रवेशद्वार से शुरू होकर शहीदे-ए-आजम भगत सिंह पार्क में आकर संपन्न हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं को श्रद्धांजलि देकर समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह रैली स्टूडेंट यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले निकाली गई। जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली में उपस्थित समाजसेवी अमरीश जसरोटिया ने बताया कि भगत सिंह के जन्म दिवस पर विद्यार्थियों ने संस्था बनाई गई है। जिसके बैनर तले आज पहली बार रैली निकाल कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजमर्रा की मुश्किलों को हल करने के बनाई गई है। जिसका भविष्य में जल्द विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें