कठुआ। सत गुरु कबीर सभा की ओर से आगामी 9 फरवरी को संत कबीर के निर्वाण दिवस पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी सभा के जिला प्रधान प्रेम किशन ने पत्रकारों को दी। रविवार को शहर के वार्ड 17 स्थित कबीर मंदिर में होने वाले आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पाठी दीनानाथ विशेष तौर पर शामिल होंगे। जो गुरु के 507वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।