फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान बांटने और धर्म से परिचित कराने वाला ही गुरु : अक्षरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में सावन मास पर शिव पुराण कथा व ज्ञान यज्ञ जारी है। रविवार को कथा के तीसरे दिन कथाव्यास श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद ने प्रवचन कर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने प्रवचन करते कहा कि गुरु वह है जो हमारे अज्ञान का नाश कर ज्ञान के प्रकाश से अलौकिक कर हमें सर्वोत्तम धर्म से परिचित कराए। क्योंकि इसी से मानव योनि में जन्म लेने वाले हर प्राणी का कल्याण संभव है। गुरु से मिले ज्ञान से ही हम उस परम पिता परमात्मा से परिचित होकर इस जीवन रूपी वैतरणी को पार कर सकते हैं। हमें एक ज्ञानवान गुरु को धारण कर उसके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना होगा। कथावाचक ने भगवान के पूजन में कर्मकांडों के बजाय प्रेम को प्राथमिकता देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ संसार के हर प्राणी का कल्याण करने वाले हैं। केवल पवित्र मन से उनका ध्यान करने की आवश्यकता है। भगवान शंकर का नाम भोले इसी लिए है कि वह सबसे पहले भक्त की अभिलाषा को पूर्ण कर देते हैं। इसके लिए हमें पूरी निष्ठा से उनकी शरण में जाकर उन्हें अपना सब कुछ सौंप देना होगा। मंदिर में भक्तों ने सत्संग व कीर्तन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें