फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ मंगलवार को मां सुकराला के दर पर भक्तों ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। महामाई सुकराला देवी के मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माथा टेका। गांव सुकराला में सुबह ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10:00 बजे तक मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन करने किए। बता दें कि श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले इस देव स्थान पर मंगलवार को जम्मू, सांबा हीरानगर, कठुआ, बिलावर सहित अन्य कई इलाकों से भक्त पहुंचे। कई भक्तों ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन भी करवाया तो कइयों ने कंजक पूजन कर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई भक्तों ने हलवे का प्रसाद वितरित कर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें