दयालाच बिलावर रोड किनारे खड़े ट्रक चालकों को खाना देते कठुआ यूनाइटेड पुलिस की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
हीरानगर। लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों तक खाने-पीने का जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक इन लोगों तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के साथ-साथ बाजारों कस्बों में घूमने वाले मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध भी किया जा रहा है हीरानगर प्लांटेशन टीम ने कस्बे में और उसके आसपास के इलाकों में घूमने वाले मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध किया। लोगों के सहयोग से खेतों से हरी घास काट कर गाड़ियों में भर कर मवेशी तक पहुंचाई। चड़वाल में स्थित संतोषी माता मंदिर में जरूरतमंद लोगों के खाने को लंगर लगाया गया। जहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक मीटर की दूरी पर बैठकर लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच सीमांत शर्मा ने लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करते हुए सरकार के आदेशों को मानने की अपील की। कठुआ यूनाइटेड पुलिस की ओर से दयालाचक बिलावर मार्ग पर खड़े ट्रक ड्राइवरों के लिए दोपहर और रात के खाने का प्रबंध किया गया है। पिछले पांच दिनों से यह टीम इसी तरह से अपना सहयोग दे रही है।
हीरानगर में मवेशियों को चारा डालते प्लांटेशन टीम का सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
हीरानगर में मवेशियों को चारा डालते प्लांटेशन टीम का सदस्य।
चड़वाल संतोषी माता मंदिर में प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाते सरपंच।
- फोटो : AMAR UJALA
चड़वाल संतोषी माता मंदिर में प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाते सरपंच।