फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजयी

Sat, 30 Aug 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मेजर ध्यानचंद की विरासत और खेल भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाले खेल गतिविधियों का समापन हो गया है। शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाॅल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों और लड़कियों की टीमों के बीच अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। विभाग द्वारा लड़कों और लडकियों की टीमों के बीच वॉलीबॉल के मुकाबले का आयोजन किया गया। इनमें लड़कों का मुकाबला सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में सुभाष चंद्र बोस टीम ने 2-1 से जीत अपने नाम की। वहीं लड़कियों का मुकाबला रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई टीमों के बीच करवाया गया। इस मुकाबले में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की विरासत हमें यह सिखाती है कि महानता विशेषाधिकार से नहीं, बल्कि जुनून और निरंतर प्रयास से जन्म लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें