फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म ध्वजारोहण के साथ रामलीला तैयारियों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाले रामलीला मंच की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। रक्षाबंधन के पर्व पर जिले की विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा विधिविधान से पवनपुत्र हनुमान के नाम की धर्म ध्वजा का आरोहण कर इसकी शुरूआत की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रवेशद्वारा लखनुपर में राम नाटक कला केंद्र द्वारा चार दशक पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए हनुमान पताका का आरोहण किया। क्लब के प्रधान जगदीश शर्मा की अगुवाई में बैंड-बाजे के साथ श्री हनुमान मंदिर से कस्बे में ध्वज की शोभायात्रा निकाली गई। जो कि रामलीला मैदान में संपन्न हुई। यहां पंडित मुकेश शर्मा ने विधिविधान के साथ ध्वज का पूजन किया और इसके बाद भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ क्लब के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जगदीश शर्मा ने बताया कि पिछले चालीस सालों से कस्बे में होने वाली रामलीला की तैयारियों का आगाज किया जाता रहा है। जिसका आज अनुसरण किया गया है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के बाद पुन: ध्वज को वापस हनुमान मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। इस मौके पर क्लब के ओम प्रकाश डोगरा, नरेश कुमार, विकास कश्यप आदि वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। वहीं इसी क्रम में शहर के रामलीला मैदान में भी श्री हनुमान पताका फहराई गई। लखनपुर स्थित किला मंदिर के महंत शांति गिरी जी महाराज की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने ध्वज का पहले विधिविधान से पूजन करवाया और इसके बाद क्लब के सदस्यों ने ध्वज का आरोहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने क्लब के सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से शहर के मध्य होने वाली रामलीला का पिछले सौ सालों से लगातार मंचन हो रहा है और लोगों को इसके माध्यम में मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन की झलकियां देखने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें