फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा फहराकर शुरू की रामलीला की तैयारी

विज्ञापन
चंदवां में ध्वजारोहण के दौरान जयकारे लगाते लोग। - विज्ञिप्त। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव चंदवां में रामलीला की तैयारियों को लेकर रविवार को रामलीला क्लब की टीम ने हनुमान का झंडा फहराया। इस मौके पर रामलीला के कलाकारों के अलावा गांव के कई लोग मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष मास्टर मोहन लाल ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों का टीकाकरण न होने के कारण रक्षाबंधन पर झंडा फहराने का कार्यक्रम टाल दिया गया। अब सभी सदस्यों का टीकाकरण हो गया है, इसलिए अब ध्वजारोहण कर दिया गया। और, अब रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। इस मौके पर क्लब के सदस्य ओम प्रकाश, रमेश लाल, अशोक कुमार, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें