फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान

Wed, 08 Oct 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता     रामकोट से मुदाल खस्ता हालत सड़क - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट से मुदाल तक पांच किलोमीटर सड़क मौजूदा समय में खस्ताहाल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकवाल निवासी बोध राज ने बताया कि दिनभर सैकड़ों की संख्या में इस सड़क पर मालवाहक वाहनों के साथ यात्री ऑटो और मेटाडोर का आवागमन रहता है लेकिन बीती बरसात में सड़क प्रणालियों के अभाव में सड़क से तेज पानी के बहाव से कई जगह गहरे गड्ढे और नालियां बन गई हैं। इस कारण लोगों का निजी वाहन कार, बाइक और ऑटो लेना परेशानी भरा हो गया है। मकवाल निवासी हुकम चंद ने बताया कि बारिश के दौरान यहां तक की गाड़ियों का आवागमन भी बंद हो जाता है। पंचायत कच्छेड़ के पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह ने बताया कि प्रिया नाले के नजदीक सड़क के साथ हुए भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बिल्कुल संकरा हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क से मलबे को हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें