फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुदाल से आली परथाल तक सड़क खस्ताहाल

Mon, 21 Jul 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट । मुदाल से आली परथाल तक एक किलोमीटर सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण इलाके की 500 से अधिक आबादी अब तक सड़क संपर्क से नहीं जुड़ पाई है। ज्ञानचंद ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य को लेकर वह विभाग से कई बार अपील कर चुके हैं और लिखित में दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य का लोक निर्माण विभाग के तहत एस्टीमेट भी हो चुका है लेकिन कार्य अभी लंबित पड़ा है। डॉ. बद्रीनाथ, चरण दास, मोहिंदर कुमार और सुनील कुमार ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को पक्का करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें