फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंधारनू इलाके में एक साल से सड़क खस्ताहाल

Sat, 26 Jul 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कंधारनू इलाके में एक किलोमीटर धार सड़क पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह सड़क पिछले करीब एक साल से खस्ताहाल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बरसात में जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बिलावर, मजालता और रामकोट के यात्रियों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। यहां से हर रोज यात्री वाहन जम्मू, कठुआ और उधमपुर आवागमन करते हैं। कंधारनू से पूर्व रेंज अधिकारी रोमेश कुमार, कृष्ण चंद्र, सुमेश शर्मा, अशोक कुमार और दिलीप सिंह ने बीआरओ विभाग से सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें