रामकोट चौक पर सड़क किनारे लुढ़की कारजागरूक पाठक
रामकोट। धार सड़क रामकोट चौक में शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। व्यक्ति की पहचान कृष्ण सिंह (60) पुत्र अमर सिंह निवासी रजवालता तहसील रामकोट के रूप में हुई है। इससे वह घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए जहां चालक को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद घायल को पीएचसी रामकोट लाया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक का कार पर से नियंत्रण खो जाने से कार सड़क किनारे एक और लुढ़क गई।