फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू संभाग के उधमपुर में अब तक सबसे ज्यादा बारिश और किश्तवाड़ में सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मानसून के दौरान जम्मू संभाग में अब तक सबसे ज्यादा बारिश 898.1 मिमी उधमपुर जिले में दर्ज की गई है। किश्तवाड़ में 141.3 मिमी सबसे कम बारिश हुई है। कश्मीर संभाग में इंद्रदेव अब तक सबसे ज्यादा बारामुला पर मेहरबान रहे, यहां 214.3 मिमी बारिश हुई है। जबकि सबसे कम शोपियां में 72.2 मिमी बारिश होना रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि एक जून से 30 जुलाई 2026 तक उधमपुर में तय अनुमान से 94 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। किश्तवाड़ में तय अनुमान से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसी तरह कश्मीर संभाग में बारामुला में 91 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई जबकि शोपियां में 47 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।



जम्मू संभाग का आंकड़ा
- डोडा : बारिश का अनुमान था : 212.2 मिमी, बारिश हुई : 227.7 मिमी, प्रतिशत 7



- जम्मू : अनुमान था : 440.8 मिमी, बारिश हुई : 448.5 मिमी, प्रतिशत 2

- कठुआ : अनुमान था : 594.3 मिमी, बारिश हुई : 439.6 मिमी, प्रतिशत -26



- किश्तवाड़ : अनुमान था : 212.2 मिमी, बारिश हुई : 141.3 मिमी, प्रतिशत -33

- पुंछ : अनुमान था : 348.7 मिमी, बारिश हुई : 508 मिमी, प्रतिशत 46



- राजोरी : अनुमान था : 311.7 मिमी, बारिश हुई : 468.6 मिमी, प्रतिशत 50

- रामबन : अनुमान था : 203.8 मिमी, बारिश हुई : 356.8 मिमी, प्रतिशत 75



- रियासी : अनुमान था : 678.5 मिमी, बारिश हुई : 740.2 मिमी, प्रतिशत 9

- सांबा : अनुमान था : 335.1 मिमी, बारिश हुई : 593 मिमी, प्रतिशत 77



- उधमपुर : अनुमान था : 462.5 मिमी, बारिश हुई : 898.1 मिमी, प्रतिशत 94

-



कश्मीर संभाग का आंकड़ा
- अनंतनाग : अनुमान था : 157.9 मिमी, बारिश हुई : 209.5 मिमी, प्रतिशत 33



- बडगाम : अनुमान था : 100.4 मिमी, बारिश हुई : 71.8 मिमी, प्रतिशत -28

- बांदीपोरा : अनुमान था : 109.1 मिमी, बारिश हुई : 107.1 मिमी, प्रतिशत -2



- बारामुला : अनुमान था : 111.9 मिमी, बारिश हुई : 214.3 मिमी, प्रतिशत 91

- गांदरबल : अनुमान था : 139.2 मिमी, बारिश हुई : 222.6 मिमी, प्रतिशत 60



- कुलगाम : अनुमान था : 164.6 मिमी, बारिश हुई : 180 मिमी, प्रतिशत 9

- कुपवाड़ा : अनुमान था : 136.3 मिमी, बारिश हुई : 157.8 मिमी, प्रतिशत 16



- पुलवामा : अनुमान था : 86 मिमी, बारिश हुई : 133.7 मिमी, प्रतिशत 55

- शोपियां : अनुमान था : 136.3 मिमी, बारिश हुई : 72.2 मिमी, प्रतिशत -47



- श्रीनगर : अनुमान था : 118.3 मिमी, बारिश हुई : 141.6 मिमी, प्रतिशत 20

जम्मू से मौसम की भविष्यवाणी का इंतजार
जम्मू। जम्मू में हाल में स्थापित देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) से सभी को भविष्यवाणी शुरू होने का इंतजार है। तब यहां से बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन सहित मौसम पूर्वानुमान की और सटीक जानकारी मिल पाएगी। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि आरएमसी में 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह कब तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा, इस बारे में अभी कोई निर्धारित तारीख तय नहीं की गई है। यह जरूर है कि आरएमसी के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान की सटीक सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें