बिलावर में बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल को जाते बच्चे
बिलावर। मंगलवार को उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन की शुरुआत मौसम साफ रहने के साथ हुई लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान पर घने बादल छा गए और दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश होने से इलाके के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। शाम 6:30 बजे घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। संवाद