फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 08 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वीरवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह खिली तीखी धूप के बाद शाम ढलते ही आसमान में काली घटाओं ने डेरा जमा लिया। आंधी, तूफान ने पूरे जिला को देखते ही देखते अपने आगोश में ले लिया। तेज आंधी से जिले के कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। इस बीच बिजली कड़कने का सिलसिला भी जारी रहा। वहीं कुछ ही देर में तेज बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन


अप्रैल में अचानक मौसम के बिगडे़ मिजाज ने लोगों को पशोपेश में डाल दिया है। दिन भी धूप ऐसी थी कि पसीने छूटने लगे। लोगों को कड़कती धूप में खड़ा होना तक मुश्किल होता गया, लेकिन शाम छह बजे के बाद हल्के बादलों से शुरू हुआ मौसम बदलने का सिलसिला आधे घंटे के भीतर ही आंधी और तेज तूफान में बदल गया।

इस बीच जिला के पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू हुई और रात आठ बजेे के लगभग कठुआ शहर सहित मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इससे  लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें