जम्मू। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर से यात्रियों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था बदल जाएगी। अब स्टेशन में प्रवेश प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से होगा, जबकि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बाहर निकलने के लिए नरवाल साइड का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे ने निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही सुचारु रखने के लिए प्रवेश और निकास के रास्ते अलग किए हैं। यह अस्थायी व्यवस्था पुनर्विकास कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी। जिन ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर होगा, उन यात्रियों को लेने या छोड़ने आने वाले परिजन भी प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से ही बाहर निकल सकेंगे। वहीं ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए निकास नरवाल साइड से निर्धारित किया गया है। ब्यूरो