फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाद विवाद प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की ओर से गांधीवादी दर्शन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सत्य और अहिंसा : समकालीन काल में गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें तीसरे सेमेस्टर के राहुल ठाकुर को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। वहीं, तीसरे सेमेस्टर के ही ध्रुव देव सिंह तरुणवीर सिंह को दूसरा और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य सवी बहल के मार्गदर्शन और अग्रेजी विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों में उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कई वक्ताओं ने बताया कि सत्य व अहिंसा आज भी शांति, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण हैं। जबकि कुछ ने समकालीन जटिल वैश्विक परिदृश्य में इन सिद्धांतों के अनुप्रयोग की चुनौतियों पर गंभीर बहस की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रुपिंदर कौर, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जगमोहन शर्मा और अंग्रेजी विभाग की डॉ. ईवा शर्मा द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम का परिणाम उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा की ओर से घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें