फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर पार करते हैं पुडकला नाला

विज्ञापन
बसोहली में उफनते पुडकला नाले को जोखिम उठाकर पार करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। रविवार को बसोहली की निकटवर्ती पंचायत रैहन बी रूरल के वार्ड संख्या 3 के लोगों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी संजय राजदान ने बताया कि आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड संख्या 3 के लोगों के लिए आज भी उनके घरों तक पहुंचने के लिए पक्का मार्ग नहीं बनाया गया है। लोग बारिश के दौरान अपने घरों तक पहुंचने के लिए इस वार्ड को आपस में जोड़ने वाले उफनाते पुडकला नाले को पार करते हैं जो, लोगों के साथ-साथ उनके बच्चों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में मौजूद धनीराम, बलविंदर सिंह, भोला, सोनू देवी, रेवा देवी आदि ने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित विभाग और प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाद भी आज तक लोगों को इस समस्या से न तो राहत मिल सकी है और न ही इस वार्ड के लोगों के लिए पक्का रास्ता बनाया गया है। हालांकि इस नाले के दोनों तरफ जो मार्ग लगता उसमें से एक साइड पक्की सड़क है जबकि दूसरी तरफ बन रही है। नाले के तेज बहाव में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। छोटे बच्चों को अभिभावक अपने कंधों पर उठाकर इस नाले को पार करवाते हैं और कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पानी के तेज बहाव के कारण लोग इस नाले में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है की लोगों के घरों तक पहुंचने वाले रास्ते को पक्का किया जाए और साथ लगते मार्ग से हमारे वार्ड को जोड़कर पक्की सड़क बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें