फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रदेश के लोगों को सस्ते दामों पर बिजली दे सरकार

विज्ञापन
बिजली दरें कम करने की मांग को लेकर चड़वाल में प्रर्दशन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली दरों को कम करने की मांग को लेकर मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने चड़वाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि प्रदेश बिजली उत्पादन में पूरी तरह सक्षम है। यहां से बिजली उत्पादन कर दूसरे राज्यों में दी जा रही है। लेकिन, अफसोस कि मूल निवासियों को बिजली के मोटे बिल भरने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रदेश से बिजली के उत्पादन में पहला अधिकार यहां के स्थानीय लोगों का है। सरकार को यहां के लोगों को सस्ते दामों पर बिजली देनी चाहिए। सरकार बाहर बिजली बेचकर मुनाफा कमा ही रही है, और यहां के स्थानीय लोगों को भी मोटे-मोटे बिल भेज रही है। अगर इसी तरह बिजली बिल थोपे गए तो यूथ कांग्रेस का संघर्ष और मुखर होगा। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला महासचिव वरुण शर्मा, मनीष कुमार, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें