कश्मीर घाटी में गैर मुस्लिमों की हत्या के विरोध स्वरूप गुज्जरू नगरोटा में पाकिस्तान का पुतला जल?
- फोटो : KATHUA
रामकोट। विश्व हिंदू परिषद ने नगरोटा गुजरू चौक पर श्रीनगर में हो रहीं अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर रोष जताया। विहिप के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पाकिस्तान का पुतला जलाया। चौक पर पैदल मार्च कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान साजिशों के जरिये लगातार हिंदुओं को मार रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह घटनाएं बंद नहीं की गईं, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर दिनेश खजूरिया, कैप्टन शक्ति सिंह, कैप्टन ताराचंद, विजय कुमार, पूरन चंद, छोरी लाल और विवेक शर्मा मौजूद रहे। संवाद